महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न: महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा आतिशबाजी की, कहा- थैंक्यू मोदी दी…

Bihar

पटना29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद पटना के महिलाओं में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाने पहुंचीं। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

एक दूसरे को गुलाल लगाती महिलाएं।

एक दूसरे को गुलाल लगाती महिलाएं।

लंबे इंतजार के बाद मिला है महिलाओं को आरक्षण

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह ने बताया कि हमलोग बहुत खुश हैं। लंबे इंतजार के बाद आज महिलाओं को आरक्षण मिला है। हम लोगों को हमेशा हर क्षेत्र में पीछे रखा जाता था। राजनीति में भी महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से फायदा होगा। महिलाओं की बात को अब हम लोग संसद तक अपने बल पर पहुंचा सकते हैं,उसके लिए हम लोग मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शालिनी सिंह ने कहा कि इसके लिए मोदी जी को कोटि-कोटि धन्यवाद है। मैं तो अपनी पंचायत की मुखिया हूं तो इस नाते मुझे अधिक खुशी हो रही है।अब मैं महिलाओं की बात अपने दम पर आगे पहुंचा सकती हूं। इसलिए हम लोग आपस में खुशियां मना रहे हैं।

बीजेपी दफ्तर के बाहर आतिशबाजी की गई।

बीजेपी दफ्तर के बाहर आतिशबाजी की गई।

मोदी जी ने लौटा दी सारी खुशियां

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री चिंता ओझा ने कहा कि हम लोग मोदी जी को धाई देते हैं कि उन्होंने हम बहनों के बारे में सोचा। हम लोग बहुत खुश हैं क्योंकि, इस बिल का हम लोग बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। जब से यह खबर हमें मिली है ,तब से सारी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है।

विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन

बता दें कि लोकसभा में आज 19 सितंबर को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। इसके मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। इस फॉर्मूले के मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *