मुजफ्फरनगर में दुष्कर्मी से पुलिस की मुठभेड़: पैर में लगने से हुआ घायल, एक भागा, लंबे समय से चल रहा था फरार

UP

मुजफ्फरनगर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर वांछित और शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

रात करीब 2 बजे पुलिस चरथावल मोड़ से न्याजुपुरा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए वापस भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर वहां से जंगल की तरफ भाग गया।

हालांकि उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कांबिग भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल बदमाश को पुलिस ने रात 3 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नगर कोतवाल ने घायल बदमाश का नाम नावेद पुत्र सरफराज निवासी रूडकली थाना भोपा बताया है, जिसके पास से बाइक और तमंचा मिला है। आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में गोकशी, पाक्सो और कातिलाना हमले कीे धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस फरार बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि उसके साथी की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *