मुजफ्फरपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी और पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। किशोरी बच्चे के साथ कपड़ा धोने के लिए निकली थी। इसी दौरान हादसा हो गया घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगो ने आनन-फानन में इसकी सूचना बोचहां थाने की पुलिस को दिया। इसके बाद स्थानीय गोताखोर व जाल से दोनों के शव को बाहर निकाला गया।
मामला बोचहा थाना क्षेत्र के भुताने पंचायत के चौमुख गांव की है। जहां कपड़ा धोने गई 14 वर्षीय किशोरी व एक पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वहीं, सूचना पर बोचहा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जांच की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
मृतकों में औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर की मंजू कुमारी व चौमुख गांव के शत्रुघ्न कुमार का पांच वर्षीय पुत्र विभाग कुमार था। और किशोरी शत्रुघ्न कुमार की साली थी।

मौके पर जुटे लोग
मामले को लेकर शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी देखभाल के लिए साली को घर बुलाया था। जहां शुक्रवार को उसकी साली मंजू व उसका पुत्र विभाग कुमार दोनों कपड़ा धोने के लिए पोखर में गया था। काफी देर तक जब दोनों नहीं लौटें तो खोजबीन शुरू हुई। गांव में पोखर में खोजने पर भी जब नहीं मिला तो पोखर के अंदर गोताखोर व जाल के मदद से खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद दोनों का शव बरामद हुआ।
मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि कपड़ा धोने के दौरान दो लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।
Source link