मेडिकल ऑफिसर के 7 हजार पदों पर वैकेंसी: 10वीं पास के लिए रेलवे में मौका, IIT में नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती

Bihar

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ धनबाद की ओर से नॉन-टीचिंग के 64 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2023 तय की गई है।

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की तरफ से राज्य में ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म 18 अगस्त 2023 से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है।

सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2409 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2023 है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष) और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला) के 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वैकेंसी निकाली है। इसके तहत देशभर में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 12 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 34 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार तक हर महीने सैलरी मिलेगी।

  • आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *