मोगा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब के मोगा जिले के गांव कपूरे और चुगावा में लंबे समय से गऊशाला की सेवा कर रहे संत जरनैल सिंह का बीती रात फरीदकोट जेल में देहांत हो गया था। आज संत जरनैल सिंह का शव भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव चुगावा लाया गया। जहां हजारों की संख्या में संत समाज और श्रद्धालुओं ने उनके अंतिम दर्शन किए।
बता दें कि फरीदकोट पुलिस ने संत जरनैल सिंह को बाबा दयालदास हत्याकांड का मुख्य आरोपी करार दिया था। इस मामले में एक सप्ताह पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने संत जरनैल सिंह का 2 बार पुलिस रिमांड लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में फरीदकोट जेल भेज दिया था।

इस एंबुलेंस से लाया गया संत जरनैल सिंह का शव।
पुलिस मौत के कारणों की कर रही जांच
जहां तबीयत खराब होने पर रविवार को संत जरनैल सिंह की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस द्वारा मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक संत जरनैल सिंह का अंतिम संस्कार कल 12 सितंबर को गऊशाला चुगावा में किया जाएगा। इसकी जानकारी संत समाज के मुखी धनी राम ने दी है।
Source link