मोगा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब के मोगा जिले में किरती किसान यूनियन द्वारा शुक्रवार को नई अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय रैली निकाली गई। इस रैली मे पंजाब के सभी जिलों से हजारों की संख्या में किसानों के साथ महिलाओं ने भी शिरकत की। हर खेत में नहरी पानी और हर घर में पीने योग्य साफ पानी पहुंचाने, किसानों का कर्जा माफ करने, कुदरत व वातावरण पक्षीय खेती मॉडल लागू करवाने, सभी फसलों पर स्वामीनाथन रिपोर्ट अनुसार MSP कानून लागू करने की मांग रैली में की गई।
किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा
रैली में मंच पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह डुडीके, उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह छीना, महासचिव रजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, जतिंदर सिंह, हरमेश सिंह, रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेती संकट को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठ रही, जिस कारण देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

नई अनाज मंडी मे किरती किसान यूनियन की रैली मे उपस्थित किसान व महिलाएं।
राजस्थान को पानी दिया तो संघर्ष करेगी किसान यूनियन
किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ किसानों को सरकार पानी बचाने के लिए जागरुक कर रही है, वहीं दूसरी और गेहूं धान को छोड़ अन्य फसलों पर MSP कानून लागू नहीं कर रही। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी अपील की कि पंजाब मे पानी के संकट को देखते हुए राजस्थान को पानी देने की कोई योजना न बनाए या वादा न करे। अगर पंजाब का पानी राजस्थान को दिया तो सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।
गुजरात के साथ पाकिस्तान से व्यापार कर ही केंद्र सरकार
उन्होने कहा कि अगर सरकार द्वारा किसानों को सभी फसलों पर MSP मिले तो किसान भी धान की जगह अन्य फसलों को बीजने मे दिलचस्पी दिखाएं। पंजाब मे पानी के घट रहे स्तर को देखते हुए हर खेत मे नहरी पानी पहुंचाने व घरों में साफ पानी पीने के लिए मुहैया करवाने के उद्देश्य से यह रैली की गई है, ताकि यूनियन की मांग सरकार के कानों तक पहुंच सके। केंद्र सरकार गुजरात के रास्ते पाकिस्तान के साथ व्यापार कर रही है।
Source link