चंडीगढ़30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मोहाली के डेराबस्सी में फोन स्नैच कर भाग रहे एक आरोपी की मोटरसाइकिल का टायर स्लिप होने के बाद हुई दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि उसके एक साथी की एक टांग की हड्डी टूट गई है।
पकड़ने के डर से भाग रहे थे तेज
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने एक रेहडी वाले का मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल छीनकर वह भाग रहे थे। वही लोग उनका पीछा कर रहे थे। पकड़ने के डर के कारण उन्होंने मोटरसाइकिल तेज चला रखी थी। जब मोड़ आया तो उस पर उनकी मोटरसाइकिल का टायर फिसल गया। फिसलने के कारण चालक की मृत्यु हो गई। चालक की पहचान आशीष निवासी रेल विहार कॉलोनी जीरकपुर के रूप में हुई है। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार भी घायल
जिस समय यह स्नैचर असंतुलित होकर गिरे थे। सामने से एक मोटरसाइकिल और आ रही थी। इसमें दूसरे मोटरसाइकिल कृष्ण धिमान और उसका रिश्तेदार भी घायल हो गया है। उन्हें भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उन दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
डेराबस्सी में 30 जुलाई को रिटायर्ड फौजी से हुई थी लूटपाट
डेराबस्सी में लूटपाट करने वाले लोगों की हिम्मत बड़ी हुई है। वह पुलिस को की परवाह किए बगैर हर रोज इस तरह की घटना कर रहे हैं। 30 जुलाई को एक रिटायर्ड फौजी से डेराबस्सी में लूटपाट हुई थी। वह अपने खाते से पैसे निकाल कर आ रहा था। मोटरसाइकिल सवार लुटेरे में उसे आधा किलोमीटर तक घसीटा था। उसमें उसके शरीर पर गंभीर चोट आई थी।
Source link