- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Punjab Jalandhar Based Max Group Of Companies Hitesh Middha Receive Indian Achievers Award From Uganda Vice President Jessica Alupo
जालंधरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

युगांडा में इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड प्राप्त करते हितेश मिड्ढा।
पंजाबियों ने विदेशी धरती पर अपनी मेहनत के दम पर हमेशा अपना लोहा मनवाया है। युगांडा में भी जालंधर से गए कारोबारी हितेश मिड्ढा ने वहां पर जाकर सफलता के झंडे गाड़े हैं। उसी का नतीजा है कि युगांडा की सरकार ने उन्हें इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया है। जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर (GTB नगर) के रहने वाले युवा कारोबारी हितेश मिड्ढा की युगांडा में मैक्स नाम से कंपनी है।

युगांडा में भारतीय राजनयिक के साथ हितेश मिड्ढा और मिला अवॉर्ड
युगांडा की वाइस प्रैजिडेंट जैसिका रोज ईपेल अलुपो ने हितेश मिड्ढा को इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 की ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युगांडा में भारत के राजदूत भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। हितेश परिवार समेत 2004 में भारत (पंजाब) छोड़ कर युगांडा चले गए थे। उन्होंने वहां पर जाकर युगांडा की नागरिकता ले ली थी।
2005 में शुरू की थी मैक्स कंपनी
युगांडा में नागरिकता लेने और ओसीआई कार्ड होल्डर बनने के बाद हितेश ने मैक्स नाम की कंपनी शुरू की थी। अब इस कंपनी की युगांडा में तूती बोलती है। कई परिवारों का चूल्हा युगांडा में मैक्स कंपनी ऑफ ग्रुप के साथ जुड़ी कंपनियों से चल रहा है। यह इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड भी हितेश को भारतीय मूल के नागरिक की कंपनियों की उपलब्धियों के लिए दिया गया है।
Source link