जमुई36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से सम्मानित किसान अर्जुन मंडल के जमुई पहुंचते ही जमुई की जनता और दर्जनों किसानों ने जमुई रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिन्वेरिया इलाके के अर्जुन मंडल को 2021-22 के प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से 12 सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया था। अर्जुन मंडल सोमवार के जमुई पहुंचे।
इस दौरान राष्ट्रपति पदक विजेता किसान अर्जुन मंडल ने किसानों की हरियाली का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरा नहीं बल्कि पूरे जिले का पुरस्कार है। मेरा सपना है कि हर रसोई में एक औषधीय पौधा हो तथा इसे लेकर उन्होंने एक मंत्र भी दिया। अर्जुन मंडल ने कहा कि हर खेत में हरियाली हो, हर घर में खुशहाली हो और हर चेहरे पर लाली हो यही हम सब का मकसद है।

किसान अर्जुन मंडल का लोगों ने किया स्वागत।
2013 में सर्वश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार भी मिल चुका है
बताते चले कि बारह सितंबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। अर्जुन मंडल को इससे पूर्व साल 2013 में गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार मिल चुका है। यह सम्मान उन्हें भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री तथा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी ने दिया था।इ सके अलावा बिहार सरकार द्वारा किसान श्री के पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
अर्जुन मंडल के बगीचे में मालकांगनी, गरुड़तरु, लक्ष्मीतरु, नील, दमबेल, बाकस, गोरखमुंडी उल्टाकमल, चारु पत्रक, कुचला, दर्दमेडा, अपरस, दहीपलास, ईश्वर फुल, गुलमार कई अन्य प्रकार के दुर्लभ प्रजाति के औषधीय पौधे उपलब्ध हैं।
Source link