लुधियाना में बारिश से राहत: 2 से 3 डिग्री गिरा तापमान, लगातार 3 दिन बादल बरसने की संभावना

Punjab

खन्ना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बारिश के बीच गुजरते लोग और गाड़ियां। - Dainik Bhaskar

बारिश के बीच गुजरते लोग और गाड़ियां।

लुधियाना में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा। दिन का तापमान ज्यादा से ज्यादा 33 डिग्री रहा। आने वाले तीन दिन लगातार बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए थे, लेकिन गर्मी ज्यादा थी। दोपहर बाद महानगर में बारिश शुरू हुई। तापमान गिरने से जहां लोगों ने चैन की सांस ली, वहीं पार्क आदि सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ जुड़ने लगी।

पिछले दिनों खुलकर बारिश न होने से गर्मी और उमस भी बढ़ी है, जिससे लोगों को आज से अगले कुछ दिन तक काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक लोग जैसी बारिश की उम्मीद कर रहे थे, वैसी बारिश लुधियाना में नहीं हुई।

तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था
पिछले कई दिनों से पंजाब में उमस भरी गर्मी पड़ी है। गर्मी इतनी अधिक थी कि तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका था। लेकिन आज बारिश से कई शहरों का तापमान 33 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लुधियाना समेत कई अन्य शहरों में बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान 4 से 5 डिग्री कम हो सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *