लुधियाना में यार्न फैक्ट्री की बस दुर्घटनाग्रस्त: 1 युवक समेत 15 महिलाएं घायल, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

Punjab

जालंधर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद पुल पर खड़ी बस व अस्पताल में भर्ती महिलाएं। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद पुल पर खड़ी बस व अस्पताल में भर्ती महिलाएं।

लुधियाना की एक यार्न फैक्ट्री की बस खन्ना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा खन्ना जीटी रोड पर स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के सामने बस को पीछे से ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने के कारण हुआ। बस में करीब 25 महिलाएं सवार थीं। इनमें से 1 युवक समेत 15 महिलाएं घायल हुई हैं। युवक को चोटें ज्यादा लगी हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जब हादसा हुआ तब बस पुल पर थी। चालक ने बड़ी मुश्किल से बस को नियंत्रित किया। वह पुल से नीचे गिर सकती थी। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया। महिलाएं बस से पायल स्थित धागा फैक्ट्री में रोज की तरह काम करने के लिए जा रही थीं।

खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं।

खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं।

लोंगोवाल थ्रेड मिल की है बस
जिस बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, वह बस लोंगोवाल थ्रेड मिल की है। मौके पर मौजूद भीमा सिंह ने बताया कि बस में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं। बस को पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार अनीता और राहुल ने कहा कि हादसे के वक्त बस पुल के ऊपर से जा रही थी।

हादसे के बाद सब डर गए थे। उन्हें लगा था कि बस पुल से नीचे गिर जाएगी, लेकिन चालक ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *