लुधियाना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक जगतार सिंह।
पंजाब के जिला लुधियाना में जगराओं नजदीक एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार व्यक्ति बेसहारा गाय से जा टकराया। बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद उसका सिर जमीन पर जा लगा। वहीं बताया जा रहा है कि गाय की भी हादसे में मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान जगतार सिंह निवासी मोगी गांव दौलतपुरा के रुप में हुई है। मरने वाला जगतार सिंह जगराओं में ठेकेदारी टाइलें लगाने का काम करता था। वह काम खत्म करके वापिस जा रहा था। उसके साथ अन्य दो लोग भी थे जिनके मामली चोटें लगी है।
खून से लथपथ जगतार सिंह को सिविल अस्पताल जगराओं ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे डी.एम.सी अस्पताल रेफर किया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दिया। जगतार के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवारिक सदस्यों मुताबिक प्रशासन द्वारा बेसहारा पशुओं का रख-रखाव सही से नहीं किया जा रहा जिस कारण आज उनके घर का चिराग बुझ गया।
Source link