वाराणसी31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
काशी के घाटों पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक। शंखनाद के बीच मां गंगा के जयघोष। हर-हर महादेव से गूंजते घाट-चौराहे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार। बाबा का महाभिषेक। मां अन्नपूर्णा मंदिर में धन-वैभव की कामना। प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण। 100 वार्डों समेत सात विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान। 73 मंदिरों में सुंदरकांड हवन-पूजन। जगह-जगह जन्मोत्सव का उत्सव, मिठाई का वितरण। कहीं कचौड़ी जलेबी बंटा तो कही पीएम के पोस्टर संग केक भी काटा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर ‘उनकी काशी’ में ऐसा ही नजारा है। काशी के लोग अपने सांसद का जन्मदिन मेगा इवेंट के रूप में मना रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, चेयरमैन समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ही नहीं आमजनमानस, अधिकारी, सामाजिक संस्थाएं, स्कूल-कालेज, समाजसेवी भी पीएम का जन्मदिन मना रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पीएम को जन्मदिन क बधाई संदेशों का दौर देर रात से जारी है। वाराणसी में जगह-जगह आयोजनों के बीच पीएम के जन्मदिन की धूम है।
रविवार की भोर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मेगा इवेंट का आगाज पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने किया। उन्होंने अहिल्याबाई घाट पर 73 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन और भव्य दुग्धाभिषेक किया। गंगा के घाट हर हर गंगे और हर हर महादेव से गूंज उठे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पीएम की दीर्घायु की कामना की गई। सूर्य और मां गंगा की पूजा के बाद लोगों ने एक दूसरे को पीएम के जन्मदिवस की बधाई दी।
गंगा के दुग्धाभिषेक के बाद विधायक डा. नीलकंठ तिवारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी के आचार्यकत्व में पीएम के जन्मदिन के अवसर पर माता का अद्भुत श्रृंगार किया गया। पीएम के नाम संकल्प लेकर विधायक ने अनुष्ठान में शिरकत की। मां अन्नपूर्णा के दरबार में माथा टेका और देश में सुख समृद्धि की कामना की। उधर, काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव का अलग ही रुप रंग दिखा। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने विशेष रुद्राभिषेक और षोडशोपचार किया। मंदिर के आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा का अभिषेक और पूजन कराया। विधायक ने मंदिर के बाहर चित्रा सिनेमा पर प्रसाद वितरण किया । पीएम के दीर्घायु की कामना करते हुए लोगों को उनके कार्यों से अवगत कराया।
मंत्री- मेयर और विधायकों ने लगाई झाडू, महापुरुषों को पहनाया माला
पीएम के जन्मदिन के अवसर शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह आयोजनों की धूप है। सुबह से शहर के विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं को धुलकर साफ सुथरा किया गया। जनमानस को स्वच्छता का संदेश देते हुए चौराहों पर झाडू लगाई गई। कचहरी चौराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल व एमएलसी अश्वनी त्यागी स्वच्छता अभियान के बाद माल्यार्पण किया। वहीं मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, सिगरा स्थित लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु और पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले मौजूद रहे।
लंका स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय प्रतिमा पर महापौर अशोक तिवारी ने स्वच्छता अभियान चलाया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मालवीय जी के विचारों और संकल्पों को आत्मसात करने की बात कही। लहुराबीर चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क पर विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने स्वच्छता का संदेश दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, यूपी कॉलेज रोड स्थित राजर्षि प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मीना चौबे समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
अस्पतालों में फल वितरण करेंगे भाजपा नेता और पदाधिकारी
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता, विधायक और जनप्रतिनिधि अलग अलग अस्तपालों में मरीजों को फलों का विरतण करेंगे। इस क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय ट्रामा सेंटर में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल व विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, रामनगर अस्पताल में यूपी के राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, रामकृष्ण मिशन अस्पताल लक्सा में महापौर अशोक तिवारी, श्री शिव प्रसाद गुप्त कबीरचौरा और कोनिया अस्पताल में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी फल वितरण करेंगे। वहीं जमुना सेवा सदन अस्पताल शिवपुर में एमएलसी अशोक धवन को जिम्मेदारी दी गई है।
इन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
मंडल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में देश की विभूतियों और महापुरुषों की इन मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिसमें राजर्षि मंडल में राजर्षि, अंबेडकर और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सारनाथ मंडल में मुंशी प्रेमचंद तथा श्री साहब देव की मूर्ति, बागेश्वरी एवं धूपचंडी मंडल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति, कैंट मंडल द्वारा लोकमान्य तिलक की मूर्ति, महामना मंडल एवं रविदास मंडल द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय की मूर्ति, रामनगर मंडल की ओर से पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति, दीनदयाल और मध्यमेश्वर मंडल की जिम्मेदारी पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति तथा काशी विश्वनाथ मंडल को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न की जिम्ममेदारी दी गई है।
इन नेताओं पर आयोजनों की जिम्मेदारी
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, लोकसभा प्रभारी एवं एमएलसी अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर अशोक तिवारी, पूर्वमंत्री/विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, नवीन कपूर जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, संयोजक अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव एवं एडवोकेट अशोक कुमार समेत सभी भाजपा जिला एवं महानगर टीम के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्षों, मंडल संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों आदि को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।
शाम को इन 73 मंदिरों में होगा सुंदरकांड और हवन-पूजन
लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सायंकाल 5 बजे से 6:00 बजे तक 73 मंदिरों पर सुंदरकांड पूजन अर्चना व आरती का कार्यक्रम होगा। इसमें महावीर मंदिर अर्दली बाजार, अष्टभुजी मंदिर शिवपुर, दुर्गा माता मंदिर नटनिया दाई, राम मंदिर तरना, चौरा माता मंदिर तेलिया बाग, दुर्गा माता मंदिर लहरतारा, राम जानकी मंदिर सिगरा और रामकटोरा, सारंगनाथ मंदिर सारनाथ, गणेश मंदिर गणपति नगर, लक्ष्मी मंदिर पहड़िया, काली माता मंदिर पांडेयपुर, शैलपुत्री मंदिर जाललीपुरा, चौरा माता मंदिर अलईपुरा, हनुमान मंदिर पंचकोशी, धूपचंडी मंदिर धूपचंडी, बेचूबीर महादेव मंदिर शिवपुरवा, जगन्नाथ मंदिर लल्लापुरा, मनोकामना मंदिर माधोपुर, विष्णु मंदिर अस्सी, हनुमान मंदिर अस्सी, जगन्नाथ मंदिर अस्सी, केदारेश्वर मंदिर सोनारपुर, अंगिया जोगिया सुंदरपुर, हनुमान मंदिर सुंदरपुर, हनुमान मंदिर करौंदी, शिवजी मंदिर ककरमत्ता, विघ्न हरण हनुमान जी रामपुरा, विजय वीर हनुमान मंदिर देवकीनंदन, श्री कामना निधि पंचमुखी हनुमान मंदिर रथयात्रा, मनसा देवी मंदिर रामनगर, नंदीग्राम मंदिर रामनगर, विश्वकर्मा मंदिर रामनगर, राधा कृष्ण मंदिर रामनगर, काल भैरव मंदिर, मंगला गौरी मंदिर, शंकर जी मंदिर प्रह्लादघाट, माता बारी मंदिर कोनिया, त्रिलोचन महादेव मंदिर, दुर्गा माता मंदिर दुर्गाकुंड, हनुमान जी मंदिर पिपलानी कटरा, आदि विशेश्वर बेनिया बाग, जालपा देवी मंदिर गोला, हाटकेश्वर महादेव, महामृत्युंजय महादेव, बड़ा गणेश मंदिर बागेश्वरी देवी मंदिर, कृतिवशेश्वर महादेव तथा ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में कार्यक्रम संपन्न होंगे।
Source link