शादी के 6 माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत: झांसी में मोबाइल को लेकर पति से होता था विवाद, सोने की चेन न देने पर हत्या का आरोप

UP

झांसी41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतका रागिनी पटेल की फाइल फोटो।

झांसी में शादी के महज 6 माह बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका पति के साथ मोबाइल को लेकर विवाद होता था। वो वॉट्सऐप नहीं चलाने देता था और मोबाइल भी अपने कब्जे में रखता था। मायके पक्ष ने सोने की चेन की डिमांड पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। शाम तक पोस्टमार्टम होगा।

रक्षाबंधन के बाद आई थी ससुराल

रागिनी और गोलू की शादी फरवरी 2023 में धूमधाम से हुई थी। अब रागिनी की मौत हो गई।

रागिनी और गोलू की शादी फरवरी 2023 में धूमधाम से हुई थी। अब रागिनी की मौत हो गई।

टहरौली थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी रागनी पटेल (20) की शादी फरवरी 2023 में बघेरा गांव निवासी गोलू से हुई थी। उसके चाचा जितेंद्र पटले ने बताया कि शादी के बाद पति परेशान करने लगा। वह शक करता था। उसने वाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया एप मोबाइल से हटा दिए।

मोबाइल भी अपने कब्जे में रखता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। इसको लेकर रागिनी ने मां अजय देवी को बताया था। रक्षाबंधन पर भी वह मायके आई थी। उसके बाद वापस ससुराल चली गई थी। ससुराल वाले सोने की चेन की डिमांड कर रहे थे।

मां से बात की तब उदास थी

चाचा ने बताया कि मंगलवार दोपहर में रागिनी ने अपनी मां और बहन से बात की थी। तब वह उदास थी और मायके बुलाने की बात कह रही थी। फिर शाम को उसके ससुर ने फोन लगाकर बताया कि रागिनी ने फांसी लगा ली। हमें मेडिकल कॉलेज में रागिनी का शव मिला। आरोप है कि चेन की डिमांड पूरी न होने पर रागिनी की हत्या की गई है। पति अपने पिता के साथ खेती करता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *