शेखपुरा8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लापता छात्रा लक्ष्मीणी की फाइल फोटो।
शेखपुरा के अरियरी प्रखंड अंतर्गत करीमा बीघा गांव से दो दिन पूर्व एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता है। मामल कसार थाना क्षेत्र का है। लापता किशोरी की पहचान लक्ष्मीणी के रूप में हुई है। जो बीए की छात्रा है। थाना अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि घटना के संबंध में किशोरी लक्ष्मीणी कुमारी की मां ने स्थानीय थाने में लिखित गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि लापता 17 वर्षीय किशोरी बीए की छात्रा है। साथ ही करीमा बीघा गांव निवासी सरवन चौरसिया की पुत्री बताई गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि किशोरी अचानक घर से निकल गई है।
परिजनों ने बताय कि किशोरी कुछ माह से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज निकटवर्ती नवादा शहर के चिकित्सक द्वारा चल रहा था। किशोरी के घर से गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसका खोजबीन सगे-संबंधियों के यहां की। लेकिन कोई अता पता नही चला। थक हार कर पुलिस से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि किशोरी के लापता होने से संबंधित मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि किशोरी का सुराग पाने हेतु सीमावर्ती जिलों की विभिन्न थाना पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
Source link