- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Work Of Janak Mahal Started In Sanjay Place, Artisans Of Kolkata Are Building Janak Mahal On The Lines Of Shri Ram Temple, Height Will Be 101 Feet.
आगरा38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगरा की प्रसिद्ध रामबारात और जनकपुरी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संजय प्लेस में व्यापारियों के विरोध और हंगामे के बाद जनकमंच बनाने का काम शुरू हो गया है। कोलकाता के कारीगर मंच को आकार देने में जुट गए हैं। इस बार श्रीराम मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जाएगा।

संजय प्लेस में जनक महल बनाने का काम शुरू हो गया है।
संजय प्लेस में जनकपुरी आयोजन होना है। गुफा मॉडल शॉप पार्किंग में जनक महल बनाया जा रहा है। पिछले दिनों पार्किंग में जनक महल बनाने को लेकर कुछ व्यापारियों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि एक महीने तक उनकी दुकान बंद हो जाएगी। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। मगर, व्यापारियों ने आपस में बैठकर समस्या का समाधान कर लिया। अब इसके बाद जनक महल बनाने का काम शुरू हो गया है । कोलकाता से कारीगरों को बुलाया गया है। महल को भव्य आकार देने के लिए कारीगर काम में जुट गए हैं। आयोजन में करीब 25 दिन हैं। ऐसे में दिन रात काम चलेगा। करीब पांच हजार बल्लियां लगेंगी। इस बार जनक महल का फ्रंट 200 फुट के करीब रहेगा जबकि गहराई 160 की रखी जाएगी। ऊंचाई 101 फुट से ऊपर रहेगी।
मिथिला नगरी में 3 दिन विश्राम करेंगे श्रीराम 5 दिवसीय जनकपुरी महोत्सव 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। 29 वर्ष पहले संजय प्लेस में जब जनकपुरी सजी थी तब भी भगवान श्रीराम ने 3 दिन मिथिलानगरी में विश्राम किया था। इस बार भगवान श्रीराम 3 दिन मिथिला नगरवासियों को अपने दर्शन देंगे। जनकपुरी महोत्सव लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। जनक महल लोगों में आकर्षण का केंद्र रहता है। कोलकाता के कारीगरी करीब एक माह में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर यहां जनक महल तैयार करेंगे।
इस्कान मंदिर का होगा कार्यक्रम
जनक महल के अलावा इस बार इस्कान मंदिर द्वारा भी स्पेशल आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अलग स्थान दिया गया है। यहां पर हर दिन उनका कार्यक्रम होगा। इस बार जनकपुरी की सजावट पहले से अधिक आकर्षक बनाने पर काम चल रहा है।
Source link