संतकबीरनगर में सपाइयों ने फूंका संजय निषाद का पुतला: बोले-यहां की तुलना पाकिस्तान से करना गलत, जनता से सामूहिक रूप से माफ़ी मांगे

UP

संतकबीर नगर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर में सपाइयों ने फूंका निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का पुतला।

संतकबीरनगर में संजय निषाद के पाकिस्तान वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का पुतला फूंक विरोध जताया। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घोसी विधानसभा के उप चुनाव के मतगणना के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा था कि अभी जिन जगहों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है, वह पाकिस्तान का एरिया है। जब भारत का बक्सा खुलेगा तो हम जीतेंगे। जिसमें संतकबीर नगर जिले का भी जिक्र किया था। जबकि इसी लोकसभा क्षेत्र से डॉक्टर संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद सांसद हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में वार पलटवार का दौर शुरू हो गया और सपाई काफी नाराज हैं। सोमवार को खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में सपा नेता एवं जिपं. सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव उर्फ़ बादल एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान के नेतृत्व में हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद का पुतला फूंका है।

सपा नेताओं ने फूंका संजय निषाद का पुतला।

सपा नेताओं ने फूंका संजय निषाद का पुतला।

जनता से सामूहिक रूप से माफ़ी मांगे
सपा नेता राहुल यादव ने कहा कि डा. संजय निषाद ने जो यह विवादित बयान दिया है। जिसमें संतकबीर नगर की तुलना पाकिस्तान से किया है, इसकी मैं निंदा करता हूं। डा. संजय निषाद संतकबीर नगर की जनता से जल्द से जल्द सामूहिक रूप से माफ़ी मांगे, नहीं तो सांसद प्रवीण निषाद का भी विरोध किया जाएगा। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद का बेटे इसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे अपने बयान को वापस लेते हुए यहां की जनता से माफी मांगे और आये वे बताये कि संतकबीर नगर में पाकिस्तान का एरिया कहां है। इसका हम सब विरोध करते हैं।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *