संपूर्णानंद में 25 सितंबर से सेमेस्टर एग्जाम: शेड्यूल जारी, 7 अक्टूबर तक चलेगा शास्त्री-आचार्य का बैक और इंप्रूवमेंट एग्जाम

UP

वाराणसी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेमेस्टर एग्जाम होंगे। आज देर शाम विश्वविद्यालय ने शेड्यूल जारी किया है। सत्र 2021 से 2023 सत्र में बैक लॉग, इंप्रूवमेंट, एक विषयक और संस्थागत श्रेणी की परीक्षा होगी। 2022-25 सत्र के शास्त्री कोर्स के पहले सेमेस्टर, 2022-24 में आचार्य के दूसरे सेमेस्टर और 2021-23 सत्र आचार्य के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होगी।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 25 सितंबर को शास्त्री फर्स्ट सेमेस्टर के लिए अनिवार्य संस्कृत व्याकरण के पहले और 26 सितंबर को दूसरे पेपर की परीक्षा होगी। 27 सितंबर को शास्त्री के हिंदी तीसरे पेपर और 29 को शास्त्रीय विषय के चौथे पेपर की परीक्षा होगी।

आचार्य की परीक्षा 1 अक्टूबर से

आचार्य डिग्री की सेमेस्टर परीक्षा 1 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला पेपर शास्त्रीय प्रथम , दूसरा 3 अक्टूबर को आधुनिक विषय (ऑप्शनल), तीसरा 4 अक्टूबर को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 5 अक्टूबर को इंग्लिश, 6 अक्टूबर को पर्यावरण अध्ययन (कंप्लसरी) और 7 अक्टूबर को विज्ञान, गृह विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *