अमृतसरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान ने दोनों देशों के रिश्तों में तलखी बढ़ा दी है। एक तरफ कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कनेक्शन के आरोप लगाए, वहीं भारत ने कनाडा के बयान को बेतुका करार देते हुए, कनाडाई दूत को 5 दिन में देश से जाने के लिए कह दिया है। दरअसल, खालिस्तान कनाडा के नेताओं के लिए खालिस्तान का समर्थन मजबूरी बनता जा रहा है।
2025 में कनाडा में होने वाले चुनावों के लिए कनाडाई प्रधानमंत्री और राजनीतिक पार्टियों को खालिस्तानियों का समर्थन करना पड़ रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी व पहली वजह, कनाडा में जाकर बसे पंजाबी सिख हैं। 2021 की एक स्टडी के अनुसान कनाडा में पंजाबियों की गिनती 2.6% है। यानीकि वहां 9.50 लाख सिख व पंजाबी बस रहे हैं। जिनमें 7.70 लाख पंजाबी हैं।

इतना ही नहीं, कनाडा में 338 संसदीय सीटों में से 170 पर जीत दर्ज कर पार्टियां सत्ता में आ सकती हैं। 2021 के चुनाव परिणामों की बात करें तो 17 सीटें ऐसी थी, जिन पर भारतीय जीते। इन 17 सांसदों में से 16 पंजाबी थे।
2021 में 49 भारतीय मैदान में थे
2021 के कनाडाई चुनावों की बात करें तो 338 सीटों पर 49 भारतीय मैदान में उतरे थे। जिनें तकरीबन 35 कैंडिडेट पंजाब के थे। इनमें 8 सीटें ऐसी थी, जिन पर पंजाबी ही पंजाबी के सामने उम्मीदवार था। इन 8 में से 5 सीटों पर दो पंजाबी व 3 सीटों पर तीन-तीन पंजाबी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।
जाने किस सीट पर पंजाबी ने पंजाबी को हराया
ब्रॉम्पटन दक्षिण में लिब्रल पार्टी की सोनिया सिद्धू ने रमनदीप बराड़ व तजिंदर सिंह को मात दी थी। कैलगरी स्काईव्यू में लिब्रल पार्टी की जोर्ज चाहल ने गुरिंदर सिंह व जग सहोता हो कराया। इसी तरह सरी सेंटर में रनदीप सिंह सराय ने सोनिया आंधी को हराया।
पूर्व डिफेंस मिनिस्टर हरजीत सज्जन ने सुखबीर सिंह गिल को हराकर जीत हासिल की। कमल खेहड़ा ने ब्रॉम्पटन वेस्ट से गुरप्रीत सिंह को, सरी न्यूटन से सुख धालीवाल ने अवनीत जोहल को शिकस्त दी। वहीं ब्रॉम्पटन ईस्ट से मनिंदर सिद्घा मनिंदर सिंह ने नवल बजाज को और ब्रॉम्पटन नॉर्थ से रूबी सहोता ने मेधा जोशी को हराकर जीत हासिल की।
पंजाबियों ने सबसे अधिक ओंटारियो में जीती सीटें
कनाडा में पंजाबियों ने सबसे अधिक सीटों ओंटारियो से हासिल की। यहां 8 सांसद पंजाबी हैं, जबकि ब्रिटिश कोलंबिया से 4 , अल्बर्टा से 3 और क्यूबिक से एक सीट पर कब्जा किया।
ओंटारियो से अनीता आनंद, बर्दिश चग्गर, रूबी सहोता, सोनिया सिद्धू, कमल खेहड़ा, मनिंदर सिंह, इविंदर गहीर और चंद्रनाथ चंद्रा आर्या ने जीत दर्ज की। जबकि ब्रिटिश कोलंबिया से जगमीत सिंह, हरजीत सिंह सज्जन, रनदीप सिंह सराय और MP सुख धालीवाल ने जीत हासिल की। इसी तरह अल्बर्ट से जोर्ज चाहल, जसराज सिंह और टिम उप्पल ने जीत हासिल की। वहीं अंजू ढिल्लों क्यूबिक में से जीत हासिल करने वाली महिला कैंडिडेट थी।
Source link