समस्तीपुर में आग से झुलसी महिला की मौत: लव मैरिज के विवाद में घर में लगे आग से झुलसी थी महिला, विरोध में आगजनी कर सड़क जाम

Bihar

समस्तीपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक बुजुर्ग महिला की फाइल फोटो

समस्तीपुर में दो दिन पूर्व पड़ोसियों के बीच लव मैरिज को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी में आग लगा दी थी। इस घटना में घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। झुलसी महिला की मौत मंगलवार शाम पटना में हो गई।

घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के पास की है। महिला की मौत की सूचना आते ही स्थानीय लोगो ने मगरदही घाट के पास समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे शाम के समय लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। मृतक महिला मोहल्ला की रामदुलारी देवी 75 वर्ष बताई गई है।

आगजनी कर समस्तीपुर- दरभंगा पथ जाम करते लोग

आगजनी कर समस्तीपुर- दरभंगा पथ जाम करते लोग

युवक व युवती के कोर्ट में शादी करने को लेकर उठा विवाद

घटना के संबंध में बताया गया है कि मगरदही के ही अशोक पासवान व दीपक कुमार के परिवार के युवक व युवती ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर 17 सितंबर की रात विवाद हो गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दीपक के घर में लोगों ने आग लगा दी। जिससे घर के अंदर शो रही उनकी दादी झुलस गई। जिसे लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम पटना में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, मौत की खबर जैसे ही समस्तीपुर पहुंची। लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम शुरू कर दिया। बाद में नगर पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कराया।

जुटी लोगों की भीड़

जुटी लोगों की भीड़

नगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा
नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने कहा कि लव मैरिज को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद लोगों ने एक घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर के अंदर सो रही बुजुर्ग झुलस गई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क जाम को समाप्त करा दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *