सिद्धार्थनगर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बुद्ध वन बिहार पार्क में योगाभ्यास किया गया।
सिद्धार्थनगर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बुद्ध वन बिहार पार्क में योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान 43वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी रुचि दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 11 दिसम्बर 2014 को पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा किया गया है। योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है।
जीवन शैली में ला सकते हैं बदलाव
योगाभ्यास से हम अपने शारीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा की योग के माध्यम से हम अपने शरीर के अंगों की प्रक्रियाओं को भी नियमित कर सकते हैं। इस साल भारत सरकार द्वारा आगामी 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के तर्ज पर ऐतिहासिक, प्रसिद्ध, मनोरम स्थलों के साथ साथ पार्कों में योगाभ्यास आयोजन कर जन-मानस को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बुद्ध वन बिहार पार्क में योगाभ्यास किया गया।
25 दिवसीय है योगाभ्यास कार्यक्रम
इसके परिपेक्ष्य में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आगामी 21 जून तक 25 दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम वाहिनी मुख्यालय, सिद्धार्थनगर एवं इसके अधीन समस्त सीमा चौकियों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उदेश्य भारत सरकार के मंत्र हर आंगन योग के लिए समाज को जागरूक करना है। इसी उदेश्य के तहत आज बुद्ध वन बिहार पार्क, सिद्धार्थनगर में 43वी वाहिनी एसएसबी द्वारा योगाभ्यास कराया गया है।

Source link