सिवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई: एक बाइक सवार की मौत, एक की स्थिति गंभीर, खरीददारी करने जा रहे थे दोनों

Bihar

सिवान17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक का फाइल फोटो।

सिवान बसंतपुर मुख्य मार्ग के जीन बाबा के पास शनिवार को 2 बजे तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल सड़क पार कर रही नील गाय से टकड़ा गई। दोनों बाइक सवार तरवारा बाजार में घर के सामान की खरीददारी करने जा रहे थे। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सिवान रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में दोनों को लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में मृतक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी अवध महतो का पुत्र रामू महतो के रूप में हुई है। घायल की पहचान गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी गौतम यादव का पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घायल के परिजन अस्पताल में पहुंच कर इलाज करा रहे है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *