सुपौल के सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा: स्वास्थ्यकर्मी पर लगा लापरवाही का आरोप, महिला को खून की कमी कहकर रेफर किया था यहां

Bihar

सुपौल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला की फाइल फोटो।

सुपौल में गुरुवार की अहले सुबह एक प्रसूता की सदर अस्पताल में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने सदर अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर दिया।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है। महिला के पति जगन्नाथ कुमार मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर राघोपुर रेफरल अस्पताल में बुधवार की शाम भर्ती कराया था। एक घंटे के बाद नॉर्मल डिलीवरी से एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। फिर मेरी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी तो राघोपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के मद्देनज़र सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बुधवार की रात करीब 11 बजे सरकारी एंबुलेंस से पहुंचे। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने उसे प्रसूता वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी। पति ने बताया कि प्रसव वार्ड में एडमिट करने के बाद मेरी पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत बताई गई। उसे सुई और दवा भी दिया गया। गुरुवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई।

महिला के परिजनों ने बताया कि करीब पांच घंटे के बाद भी महिला चिकित्सक न अस्पताल आई और न जांच किया गया। राघोपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने महिला मरीज को खून की कमी होने की बात कहकर रेफर किया था।

घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है।

घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है।

परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

अस्पताल प्रबंधन ने सुपौल सदर थाना की पुलिस को हंगामे की सूचना दी तो पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। सिविल सर्जन डॉक्टर मिहिर कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *