- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Uttar Pradesh Meerut Police Inspector Ravinder Car Cross Divider Hit Another Car Punjab Tanda Hoshiarpur One Dead। UP Inspector Going Mata Vaishnu Devi
जालंधर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टांडा में हादसे के बाद दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
होशियारपुर के टांडा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे लेन में जाकर अन्य कार और बाइक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा-पठानकोट हाईवे पर दारापुर बाइपास के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह पुत्र दिलावर सिंह संगम विहार मेरठ अपने परिवार के साथ टाटा गाड़ी नंबर UP-15DX-9538 में माता वैष्णो देवी माथा टेकने जा रहा था।

टांडा के अस्पताल में घायलों का उपचार करते डॉक्टर
कार को इंस्पेक्टर रविंद्र का बेटा विवेक चला रहा था। जैसे ही कार टांडा में दारापुर बाइपास के पास पहुंची तो हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार रुकने की बजाय दूसरी लेन में चली गई। वहां सामने से आ रही कार नंबर PB-07BT-07-0040 और मोटरसाइकिल से जा टकराई। इस हादसे में PB-07BT-07-0040 नंबर कार चला रहे सतनाम सिंह निवासी पुरहीरा की मौके पर मौत हो गई।

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दोनों कारें
मुनका गांव में सामान छोड़ वापस लौट रहा था सतनाम
सतनाम गांव मुनका में सामान छोड़ने के बाद होशियारपुर वापस लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसा शाम को करीब 4 बजे हुआ। सतनाम के साथ कार में सवार संदीप पुत्र गुरदेव निवासी सतौर, चेतन निवासी ऊना (हिमाचल प्रदेश) और बूरे जट्टां का मोटरसाइकिल सवार सवारदीन घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़
जबकि उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी में सवार इंस्पेक्टर रविंद्र उनका बेटा विवेक, पत्नी पवित्रा, बेटी वंदना उर्फ सोनी और बहू आंचल गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल टांडा में ले जाया गया था वहां पर रविंद्र, विवेक, पवित्रा, वंदना और आंचल की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें होशियारपुर रेफर कर दिया गया है।
Source link