• Share on Tumblr


अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय एजेंसियों का विपक्षी दलों के किलाफ दुरुपयोग कर रही है। इससे वह कांग्रेस की तरह ही राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। यादव ने जातिगत जनगणना पर भी जोर दिया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा होगा। 

‘कांग्रेस अब खत्म हो चुकी, भाजपा का भी होगा यही हाल’

यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा भी ऐसा ही कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। भाजपा का भी यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि वे केवल उन दलों के पीछे एजेंसियां भेज रहे हैं, जो भाजपा से लड़ रहे हैं। 

‘एजेंसियों के दुरुपयोग से भगवा खेमे को नहीं मिलेगी मदद’

यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ेगा, यादव ने कहा, “ऐसा हो सकता है लेकिन इससे भगवा खेमे को मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। 





Source link

  • Share on Tumblr

By o24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *