• Share on Tumblr


04:30 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई को पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस की टीम के पांच विकेट गिर चुके हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई ने पांच विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। इस ओवर में दीप्ति शर्मा ने हरमनप्रीत कौर को सिमरन शेख के हाथों कैच कराया। इससे पिछली गेंद पर ही हरमनप्रीत को जीवनदान मिला था। ऑनफील्ड अंपायर के कैच आउट देने के बाद हरमनप्रीत ने डीआरएस लिया था और अंपायर को फैसला पलटना पड़ा था। अगली ही गेंद पर हरमनप्रीत ने बड़े शॉट की कोशिश की और कैच आउट हो गईं। वह 22 गेंदों में तीन चौको की मदद से 25 रन बना सकीं। फिलहाल अमनजोत कौर और इस्सी वोंग क्रीज पर हैं। 

04:20 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

11वें ओवर में 57 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। सोफी एक्लस्टोन ने हेली मैथ्यूज को एलिसा हीली के हाथों कैच कराया। हेली 30 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 35 रन बना सकीं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 59 रन है। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर क्रीज पर हैं। 

Image

04:00 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को 39 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। नेट सीवर-ब्रंट को सोफी एक्लस्टोन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। नेट सीवर आठ गेंदों में पांच रन बना सकीं। फिलहाल हेली मैथ्यूज और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 40 रन है।

03:48 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस को पहला झटका

मुंबई इंडियंस को पांचवें ओवर में 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अंजलि सरवनी ने यास्तिका भाटिया को क्लीन बोल्ड किया। यास्तिका 15 गेंदों में सात रन बना सकीं। चौथे ओवर में अंजलि ने यास्तिका का ही आसान कैच छोड़ा था। फिलहाल नेट-सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज क्रीज पर हैं। 

03:36 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। दो ओवर के बाद मुंबई ने बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं। फिलहाल हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया क्रीज पर हैं। यूपी ने गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर्स से कराई है।

03:04 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, तहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, दीप्ति शर्मा, पार्श्वी चोपड़ा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवनी, राजेश्वरी गायकवाड़।

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हेली मैथ्यूज, नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुर्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

 

02:56 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया है। पार्शवी चोपड़ा को मौका दिया गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

02:48 PM, 18-Mar-2023

MI vs UP Live Score: पॉइंट्स टेबल का हाल

मुंबई इंडियंस ने पांच में से पांचों मैच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीन हारे हैं। चार अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यूपी वॉरियर्स की टक्कर फिलहाल गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। दिल्ली कैपिटल्स के आठ अंक हैं और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है।

02:38 PM, 18-Mar-2023

MUM vs UP Live Score: 98 पर मुंबई को छठा झटका, अमनजोत पांच रन बनाकर आउट, सोफी को तीसरी सफलता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से है। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। उसने अब तक लीग राउंड में अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम अब भी जूझ रही है। उसके पांच मैचों में चार अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यहां से यूपी के लिए हर मुकाबला नॉकआउट की तरह है।





Source link

  • Share on Tumblr

By o24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *