NH-922 पर बालू के मलबे में दबी महिला: आरा-बक्सर फोरलेन पर बालू से लदा ट्रक पलटा, 2 घंटे बाद JCB की मदद से निकाला शव

Bihar

बक्सरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क हादसे में महिला की मौत।

  • अनियंत्रित हो सड़क किनारे पलटी ट्रक के मलबे में दो घंटे तक दबी रही महिला,दो घंटे के बाद रेस्क्यू कर निकाला गया शव, NH- 922

आरा-बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला पुराना भोजपुर की रहने वाली है। शनिवार की सुबह हेमंती देवी(52) सड़क पार कर दूसरे के खेत में सोहनी करने जा रही थी। तभी सामने से आ रहा बालू से लदा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

इस दौरान ट्रक के बालू में ही सड़क पार कर किनारे पहुंची महिला दब गई। आसपास के लोगों ने नया भोजपुर ओपी थाने को फोन मिलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों और दो JCB की मदद से रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की रेस्क्यू के बाद बालू के मलबा के भीतर से महिला का शव बरामद हुआ। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा NH-922 को दो घंटे जाम कर दिया गया।

सड़क हादसे के बाद लोगों ने NH किया जाम।

सड़क हादसे के बाद लोगों ने NH किया जाम।

सड़क जाम कर अंडरपास बनाने की मांग

हालांकि रेस्क्यू के बाद महिला का शव मिलते ही लोगों ने आरा बक्सर फोरलेन को लोगों ने जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि फोरलेन के प्रारंभिक निर्माण के समय से ही उक्त स्थल पर अंडरपास की मांग की जा रही है। अंडरपास के अभाव में यहां अब तक कई मौतें हो चुकी है। हरिजनटोली की 75% आबादी फोरलेन के उस पार खेतों में सोहनी रोपनी करने, बकरियां चराने और अन्य कई कामों के लिए आश्रित हैं।

वहां मौजूद भीड़ ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा शुरू में यह आश्वासन मिला की सड़क पार करने के लिए यहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। लेकिन फोरलेन बनने के बाद कंपनी के अधिकारी अपने वादों से मुकर गए। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना था कि डीपीआर के अनुसार बगल में ही ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। इतनी नजदीक एक और ब्रिज न बनाने की बात कहकर उन्होंने अपना मुंह मोड़ लिया। ऐसे में महिला के शव को बीच सड़क पर रखकर लोग तत्काल प्रभाव से अंडरपास की मांग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *