RSS की समन्वय बैठक में भाजपा को सलाह- दक्ष रहें: I.N.D.I.A गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं, लेकिन लापरवाही से काम नहीं चलेगा

Maharashtra

  • Hindi News
  • National
  • RSS Sangh Meeting Pune Update; Mohan Bhagwat  JP Nadda | Dattatreya Hosabale

पुणेएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी कॉलेज पुणे में भाजपा की बैठक हुई, जिसमें 267 पुरुष और 70 महिला सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विरोधी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है तो हमारा संघर्ष व्यापक हो सकता है। इससे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही से भी काम नहीं चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में गुरुवार 14 सितंबर को भाजपा को यह ‘दक्ष’ सूचना दी गई। 16 सितंबर तक चलने वाली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक पुणे के गुरुवार से शुरू हुई। बैठक की शुरुआत सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता की फोटो की पूजा से की। इस बैठक में संघ के 36 संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संघ की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को पुणे पहुंचे हैं। वे यहां तीन दिन तक की इस बैठक में शामिल होने वाले हैं।

बैठक 16 सितंबर को खत्म होगी।

बैठक 16 सितंबर को खत्म होगी।

30 महिलाओं समेत 265 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे
समन्वय बैठक में 30 महिला प्रतिनिधि सहित 267 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। 3 दिन चलने वाली बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय और सामाजिक स्थिति, शिक्षा, सेवाओं, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पर्यावरण, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा कि पिछले साल ऐसी बैठक छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई थी। ऐसी एक और बैठक नवंबर में गुजरात के भुज में होगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *